Jan ki awaaz

Jan ki awaaz Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jan ki awaaz, Hotel resort, Faridabad.

12/08/2026

गुजरात के ढोलेरा में पाएं प्लॉट वो भी आसान किस्तों पर।

For more information pls contact:

ESS DEE LAND DEVELOPERS
DSS No. 67, ground floor , Marble Market,
Sector 21-C, Faridabad – 121012
Website: Www.manortha.com
Cont no: 9999742376(Paarth Arora)

07/08/2026
18/06/2026

एक मनीष नाम का बीएल ओ पानीपत से है और इसकी ड्यूटी ओल्ड फरीदाबाद वार्ड-31 में एस आई आर के काम के लिए सरकार ने नियुक्त किया है जो की अपना काम ना करके परविंदर मल्होत्रा के घर शेख वारा ओल्ड फरीदाबाद में बैठकर लोगो को परविंदर से फ़ोन करवाकर बुला रहा है
उठे सवाल ????

माहेश्वरी युवा संगठन फरीदाबाद द्वारा आयोजित क्रिकेट MYS कप - 2026 संपन्नफरीदाबाद माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित क्रि...
17/04/2026

माहेश्वरी युवा संगठन फरीदाबाद द्वारा आयोजित क्रिकेट MYS कप - 2026 संपन्न

फरीदाबाद माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित क्रिकेट MYS कप - 2026 बहुत ही शानदार एवं सुखद माहौल में रविवार 12 अप्रैल 2026 को संपन्न हुआ| समापन अवसर पर हरियाणा सरकार के मंत्री श्री विपुल गोयल जी, श्री राजेश नागर जी, फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और माहेश्वरी युवा संगठन के इस शानदार आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से समाज में एक नया दर्पण देखने को मिलता है जहां पुरुष, महिलाएं और बच्चे मिलकर खेल की भावना से ओतप्रोत होते होते एवं प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के खेलो इंडिया मिशन को भी बढ़ावा मिलता है| इस क्रिकेट MYS कप - 2026 का शानदार आगाज दिनांक 9 अप्रैल 2026 को कर्मवीर स्कूल ग्राउंड, सेक्टर 11 में मुख्य अतिथि श्री अशोक जी सोमानी महासभा कार्य समिति सदस्य, विशिष्ट अतिथि श्री शरद सोनी राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा संगठन, श्री प्रदीप लड़ा राष्ट्रीय महामंत्री, श्री संतोष जी अजमेरा संयुक्त सचिव संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), श्री आशीष शारदा राष्ट्रीय संगठन मंत्री और श्री अमित शारदा राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी युवा संगठन के सानिध्य में हुआ था|

महेश्वरी मंडल अध्यक्ष श्री राम कुमार जी राठी, महामंत्री श्री महेश गट्टानी, कोषाध्यक्ष राकेश सोनी, युवा संगठन अध्यक्ष अमित बागड़ी, ट्रस्ट अध्यक्ष देवेश जी चांडक, श्री सुशील जी नेवर, श्री कमल नयन जी मालू, श्री नारायण जी झंवर, श्री रमेश जी झंवर, श्री ओम प्रकाश जी पसारी, महिला मंडल अध्यक्ष ममता भट्टा, सचिव सविता गट्टानी द्वारा पधारे हुए सभी गणमान्य महानुभावों को बुके एवं मोमेंटो प्रदान कर अभिनंदन किया गया| टूर्नामेंट के दौरान गणमान्य महानुभावों में NIT विधायक सतीश फागाना, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज राम पूजन, भूतपूर्व मंत्री हरियाणा सीमा तिरखा, युवा साथियों में श्री अरु,ण बिनानी उत्तरांचल उपाध्यक्ष, श्री संयोग माहेश्वरी अध्यक्ष हरियाणा पंजाब प्रादेशिक युवा संगठन, श्री पुनीत साबू सचिव प्रादेशिक युवा संगठन, श्री विकास माहेश्वरी पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष, श्री सुमित पेड़ीवाल कार्य समिति सदस्य, दिल्ली युवा अध्यक्ष
बादल माहेश्वरी, सचिव दीपक माहेश्वरी, वेस्ट उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष मुकुंद केला, सचिव निश्चल माहेश्वरी एवं दिल्ली, हरियाणा-पंजाब एवं पश्चिमी यूपी जिला सभाओं से पधारे अन्य युवा साथियों की सराहनीय उपस्थिति रही|

कार्यक्रम के दौरान पधारे मुख्य अतिथि श्री अशोक जी सोमानी, श्री संतोष जी अजमेरा, शरद जी सोनी और अन्य उपस्थित गणमान्य सदस्यों ने इस प्रोग्राम के भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा खेलकूद युवा साथियों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ समाज में जोड़ने हेतु महत्वपूर्ण कड़ी है| इस प्रोग्राम में राष्ट्रीय स्तर के सभी पदाधिकारीयो की उपस्थिति को भी सराहा एवं ऐसे प्रोग्राम को सभी जिला सभाओं द्वारा समय-समय पर करने की बात पर जोर दिया|

युवा संगठन सचिव मनीष बिहानी ने बताया कि टूर्नामेंट में पुरुषों का खीताब भानु बागड़ी की टीम Punter-11 एवं महिलाओं में प्रियंका झंवर की टीम झंवर रॉयल क्वीन ने कप हासिल किया| इस टूर्नामेंट में 11 टीमों में 165 युवा साथी भाग लिया जिसमें चार टीमें महिलाओं की भी है| यह चार दिन का क्रिकेट मैच का प्रोग्राम आज 9 अप्रैल से शुरू होकर रविवार 12 अप्रैल 2026 तक संपन्न हुआ जिसमें 42 मैच जिसमें खेले गए | इस टूर्नामेंट के मुख्य स्पॉन्सर साबू एंटरप्राइजेज - श्री आनंद साबू, संपर्क इंडिया लॉजिस्टिक्स - श्री संजय राठी, हरियाणा टैक्स प्रिंट - श्री नारायण जी झंवर है तथा अन्य समाज बंधुओ का भी सराहनीय सहयोग रहा|

खेल मंत्री देव लखोटिया ने बताया हमारी पूरी टीम गत 40 दिनों से इस टूर्नामेंट को सफल बनाने हेतु कार्यरत है जिसमें मुख्यतः दुर्गा प्रसाद मुंद्रा, अजय लखोटिया, विनोद बिनानी, संजय सोमानी, शैलेश मुंद्रा, मनीष नेवर, तरुण मिमानी, विनोद बिनानी, आदित्य खटोड़, नीरज भूराडिया, महेश बिहानी, संजीव मोहता राघव सोनी, धीरज माहेश्वरी, मनोज नेवर, पुष्पेंद्र पेड़ीवाल, निश्चय बिहानी, मोहित झंवर, रामस्वरूप चांडक, अमित भूतड़ा, साहिल बागड़ी, विकास झंवर, विशाल बाहेती, रोहित झंवर, महेश्वरी मंडल, सेवा ट्रस्ट, महिला संगठन के सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा|

एडवोकेट नीरज कुमार पूर्व कोषाध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
28/12/2025

एडवोकेट नीरज कुमार पूर्व कोषाध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ

Address

Faridabad
121007

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jan ki awaaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category