Govt pg college Garhakota

Govt pg college Garhakota college garhakota

03/09/2026
एक बार फिर फर्स्ट ईयर में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को महाविद्यालय में बी ए, बी कॉम, बी एस सी तथा एम ए पाठ्यक्रम में...
21/08/2026

एक बार फिर फर्स्ट ईयर में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को महाविद्यालय में बी ए, बी कॉम, बी एस सी तथा एम ए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने का अवसर,,,, तत्काल रजिस्ट्रेशन कराकर महाविद्यालय में उपलब्ध रिक्त सीट अलॉट कराकर प्रवेश सुनिश्चित करे,,,,, धन्यवाद

18/08/2026

*प्रवेश नवीनीकरण सूचना*

महाविद्यालय के स्नातक द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष तथा स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के समस्त छात्र -छात्राओं को सूचित किया जाता है कि आपका प्रवेश नवीनीकरण होना अति आवश्यक है जिसकी निर्धारित अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है अतः अंतिम तिथि के पूर्व अपना प्रवेश नवीनीकरण करायें तथा प्रमोशन शुल्क मात्र 500/- प्रथम किस्त ऑनलाइन सेंटर पर जाकर भरें । पिछले वर्ष या सेमेस्टर की आपकी परीक्षा भी नहीं हुई हो अथवा रिजल्ट भी घोषित न हुआ हो तब भी आप अगले सेमेस्टर में प्रवेश नवीनीकरण करवायें तथा प्रमोशन फीस भी भरें। यदि प्रमोशन शुल्क नहीं भरते हैं प्रवेश नवीनीकरण नहीं करवाते हैं तब आप अगली कक्षा में न प्रवेश कर पायेंगे न ही आप ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर पाएंगे। अत: सभी विद्यार्थी इस सत्र जुलाई 2026 क्लास में प्रवेश नवीनीकरण अवश्य कराएं तकनीकी समस्या निराकरण हेतु कक्ष क्रमांक 11 ऑनलाइन हेल्प सेंटर में संपर्क करे,,

आदेशानुसार
प्राचार्य

गांव की बेटी तथा प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी
18/08/2026

गांव की बेटी तथा प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

सेकंड ईयर थर्ड ईयर एवं एम ए द्वतीय वर्ष में प्रवेश हेतु  महत्वपूर्ण सूचना
18/08/2026

सेकंड ईयर थर्ड ईयर एवं एम ए द्वतीय वर्ष में प्रवेश हेतु महत्वपूर्ण सूचना

विषय परिवर्तन सम्बन्धी महत्वपूर्ण सूचना (प्रथम वर्ष प्रवेशित सत्र जुलाई 2026) हेतु
18/08/2026

विषय परिवर्तन सम्बन्धी महत्वपूर्ण सूचना (प्रथम वर्ष प्रवेशित सत्र जुलाई 2026) हेतु

छात्रवृत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी,,,,,
18/08/2026

छात्रवृत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी,,,,,

प्रेरक सत्य कहानी,,, एक इंसान की
18/08/2026

प्रेरक सत्य कहानी,,, एक इंसान की

सपनों की ऊंचाई शरीर के कद से नहीं, बल्कि इंसान के अटूट हौसले और जिद से नापी जाती है! गुजरात के भावनगर जिले (गोरखी गांव) के रहने वाले डॉ. गणेश बरैया (Dr. Ganesh Baraiya) की यह दास्तान हर उस इंसान के गाल पर तमाचा है जो शारीरिक कमियों को लाचारी समझ लेता है।

बचपन में 3 फीट कद और 72% लोकोमोटर दिव्यांगता के कारण एक सर्कस कंपनी ने उनके पिता को ₹5 लाख देकर गणेश को खरीदने का ऑफर दिया था। लेकिन एक गरीब पिता ने उस पैसे को ठोकर मारते हुए कहा— "मुझे अपने बेटे का तमाशा नहीं बनाना, इसे पढ़ाकर बड़ा इंसान बनाना है!"

पिता के इसी विश्वास को गणेश ने अपनी ताकत बना लिया। 2018 में कड़ी मेहनत से NEET परीक्षा पास की, लेकिन मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) ने उनकी कम हाइट का हवाला देकर उन्हें MBBS के लिए अयोग्य घोषित कर दिया।

गणेश टूटे नहीं, उन्होंने अपने हक के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए गणेश के पक्ष में मुहर लगाई और भावनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में उनका दाखिला कराया।

अपनी लगन और मेहनत के दम पर गणेश ने MBBS और इंटर्नशिप पूरी की और आज वे भावनगर के सरकारी अस्पताल (बाल रोग विभाग) में क्लास-2 मेडिकल ऑफिसर के रूप में तैनात होकर रोज़ाना मरीजों की जान बचा रहे हैं!

हाल ही में जब वे 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के मंच पर अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर पहुंचे, तो उनकी इस बेमिसाल संघर्ष गाथा को सुनकर पूरा देश भावुक हो गया।

डॉ. गणेश बरैया और उनके पिता के इस अटूट जज्बे को हमारा कोटि-कोटि नमन! 🩺🇮🇳🙌

Address

Near Petrol Pump Damoh Road
Garhakota
470229

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt pg college Garhakota posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Hotel

Send a message to Govt pg college Garhakota:

Shortcuts

Share

Category