Malhar Ashram Indore India

Malhar Ashram Indore India Malhar Ashram Address: Rambagh City: Indore,State: Madhya Pradesh, India

The state's the one and only government residential school located at Indore has n enrolled the day scholars student from the academic session 2007-08 apart from the hostel inmates. The Government Multipurpose Higher Secondary School Malhar Ashram situated in Rambagh locality of Indore was till now giving admissions to the students staying in the hostel of the institution. The residential school h

as chalked out a plan to grant admission to day scholars from sixth standard to 12th standard from the every session.

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏मल्हार आश्रम, सुंद्रेल निवासी श्री धर्मेंद्र पाटीदार जी के पूज्य पिताजी के निधन का समाचार अत्यंत द...
21/08/2026

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

मल्हार आश्रम, सुंद्रेल निवासी श्री धर्मेंद्र पाटीदार जी के पूज्य पिताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल पाटीदार परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

इस दुःख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएँ श्री धर्मेंद्र पाटीदार जी एवं समस्त परिवार के साथ हैं।

ॐ शांति 🙏🙏

20/08/2026
एक युग के अंत से पहले, एक बार फिर मिल बैठें... 📢मित्रों,मल्हार आश्रम के ठीक सामने स्थित दिनू भैया की प्रसिद्ध कचौड़ी की ...
17/06/2026

एक युग के अंत से पहले, एक बार फिर मिल बैठें... 📢
मित्रों,
मल्हार आश्रम के ठीक सामने स्थित दिनू भैया की प्रसिद्ध कचौड़ी की दुकान, जो पिछले लगभग 70-80 वर्षों से न जाने कितनी पीढ़ियों की यादों, मुलाकातों, हंसी-ठिठोली और स्वाद की साथी रही है, अगले 5-10 दिनों में हमेशा के लिए बंद होने जा रही है।
यह केवल एक दुकान नहीं थी, बल्कि हम सभी की अनगिनत यादों का अड्डा थी। कितने ही दोस्तों की महफ़िलें, सुबह की चाय, गर्मागर्म कचौड़ियाँ और घंटों की गपशप इसी जगह की गवाह रही हैं।
इसलिए आप सभी से विनम्र आग्रह है कि समय निकालकर एक बार फिर इकट्ठा हों और दिनू भैया की उस ऐतिहासिक कचौड़ी का स्वाद लेकर पुरानी यादों को ताज़ा करें।
कौन जाने, कल यह स्वाद और यह ठिकाना सिर्फ़ यादों में ही रह जाए।
आइए, एक बार फिर उसी पुराने अंदाज़ में मिलते हैं, हंसते हैं, और दिनू भैया की कचौड़ी के साथ बीते सुनहरे दिनों को याद करते हैं।
🙏 सभी मित्रों से अनुरोध है कि इस संदेश को अधिक से अधिक साथियों तक पहुँचाएँ और मिलने का समय तय करें।
"दुकानें बंद हो जाती हैं, लेकिन उनसे जुड़ी यादें हमेशा जीवित रहती हैं।"

राजेंद्र शुक्ला भाईसाब को नियुक्ति पर बहुत बहुत बधाई. शुक्ला जी मल्हार आश्रम के भूतपूर्व विद्यार्थी रह चुके है.
13/03/2026

राजेंद्र शुक्ला भाईसाब को नियुक्ति पर बहुत बहुत बधाई. शुक्ला जी मल्हार आश्रम के भूतपूर्व विद्यार्थी रह चुके है.

🌸 𝑴𝒂𝒍𝒉𝒂𝒓 𝑨𝒔𝒉𝒓𝒂𝒎 – एक ऐतिहासिक मिलन समारोह 🌸स्थान – द अशोका गार्डन, विदिशा रोड, अशोकनगर (म.प्र.)अवसर – श्री अरविन्द्र सिं...
16/12/2025

🌸 𝑴𝒂𝒍𝒉𝒂𝒓 𝑨𝒔𝒉𝒓𝒂𝒎 – एक ऐतिहासिक मिलन समारोह 🌸
स्थान – द अशोका गार्डन, विदिशा रोड, अशोकनगर (म.प्र.)
अवसर – श्री अरविन्द्र सिंह (बंटी) एवं कु. प्रनदीप कौर (गुनीत) का शुभ विवाह

प्रिय मल्हार आश्रम परिवार,
जो दृश्य 12–14 दिसंबर 2025 को देखने मिला, वह शब्दों में बयाँ कर पाना कठिन है। वर्षों बाद इतना विशाल, प्रेम से भरा, आत्मीयता से सराबोर मल्हार आश्रम परिवार एक ही मंच पर इकट्ठा हुआ—सीनियर्स, जूनियर्स, साथी एवं गुरुजन… 100 से अधिक माल्हारियन का एक स्थल पर मिलना स्वयं में इतिहास है।

✨ यह केवल विवाह समारोह नहीं था… यह मल्हार आश्रम की संस्कारधारा, अनुशासन, आपसी प्रेम और भाईचारे का भव्य उत्सव था।
हर मुस्कुराता चेहरा, हर मिलन, हर आलिंगन… मानो वही पुराना आश्रम परिसर फिर से जीवंत हो उठा हो।

📸 संलग्न चित्रों में झलक रही खुशियाँ, ऊर्जा और पारिवारिक एकता यह प्रमाण हैं कि—
“मल्हार आश्रम केवल विद्यालय नहीं… जीवनभर का ‘परिवार’ है।”

🙏 श्री जीतेन्द्र संधू जी एवं परिवार को साधुवाद, जिन्होंने इतने भव्य और शालीन आयोजन में पूरे मल्हार परिवार को साथ जोड़ने का अवसर दिया।
नवविवाहित दंपत्ति—अरविन्द्र व प्रनदीप कौर—को हार्दिक शुभाशीष।
ईश्वर आपके दांपत्य जीवन को सुख, शांति, सम्पन्नता और स्नेह से परिपूर्ण करे।

💐 मल्हार आश्रम परिवार को शोभा देते प्रत्येक सीनियर-जूनियर को प्रणाम
आपकी उपस्थिति ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।

यह मिलन समारोह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक संदेश है—
“समय बदलता है, स्थान बदलते हैं… पर मल्हार आश्रम की आत्मा हमें जीवनभर जोड़कर रखती है।”

जय मल्हार 🙏
— मल्हार आश्रम आधिकारिक पेज टीम

Address

Tilak Road
Indore
452007

Telephone

+917312422774

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Malhar Ashram Indore India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share