अतिपिछड़ा छात्र संघ - कर्पूरी छात्रावास निर्माण संघर्ष समिति, पटना

  • Home
  • India
  • Patna
  • अतिपिछड़ा छात्र संघ - कर्पूरी छात्रावास निर्माण संघर्ष समिति, पटना

अतिपिछड़ा छात्र संघ - कर्पूरी छात्रावास निर्माण संघर्ष समिति, पटना Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from अतिपिछड़ा छात्र संघ - कर्पूरी छात्रावास निर्माण संघर्ष समिति, पटना, Hostel, JANNAYAK KARPOORI THAKUR CHHATRAWAS , Kankarbagh Main Road, PC Colony, RBI Flats Colony, Rajendra Nagar, Patna.

7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय सांसद श्री नीतीश कुमार जी से अति...
01/09/2026

7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय सांसद श्री नीतीश कुमार जी से अतिपिछड़ा छात्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. नीरज कुमार चौरसिया जी, नगीना जी, आशीष जी, इन्द्रजीत जी, अमित जी, विक्रांत जी,ने शिष्टाचार भेंट कर अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए पटना में प्रस्तावित 400 बेड का जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास का जल्द निर्माण करवाने के लिए आग्रह किया एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ जी उपस्थित रहे।

बिहार पंचायत में श्री लालू यादव, श्रीमती राबड़ी देवी और श्री नीतीश कुमार जी का आरक्षण मॉडल।_____________________________...
27/08/2026

बिहार पंचायत में श्री लालू यादव, श्रीमती राबड़ी देवी और श्री नीतीश कुमार जी का आरक्षण मॉडल।
_______________________________________________
संविधान के 73 वाँ संशोधन के अनुसार 1993 में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद यादव जी ने बिहार में पंचायत राज अधिनियम 1993 बनाया। इस अधिनियम के अनुसार आरक्षण__
(1) अनुसूचित जाति-14%
(2) अनुसूचित जनजाति-10%
(3) अतिपिछड़ा वर्ग -14%
(4) पिछड़ा वर्ग -10%
नोट - इसमें महिलाओं को 33% क्षैतिज रूप से आरक्षण का प्रावधान था।
यह आरक्षण को न्यायलय द्वारा असंवैधानिक कहा। इसके खिलाफ बिहार सरकार उच्चतम न्यायालय दिल्ली में अपील किए। मामला न्यायालय में लंबित रहा।

इधर पटना उच्च न्यायालय के सख्ती के बाद वर्ष 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी ने पंचायती राज अधिनियम 2001 बनाए। इस अधिनियम के अनुसार आरक्षण _
(1) अनुसूचित जाति _ 16%
(2) अनुसूचित जनजाति-01 प्रतिशत
इस आरक्षण अधिनियम में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण क्षैतिज रूप से लागू था। यह आरक्षण एकल पद पर नहीं था।

इसके अनुसार वर्ष 2001 में पंचायत चुनाव 1978 के बाद पहली बार संपन्न हुआ।

वर्ष 2005 में श्री नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनते है। वह सबसे पहले जो उच्चतम न्यायालय दिल्ली में बिहार सरकार का अपील था इसे बापस ले लिए। उन्होंने पंचायत राज अधिनियम 2006 बनाया। इसके अनुसार आरक्षण_
(1) अतिपिछड़ा वर्ग-20 %
(2) अनुसूचित जाति -16%
(3) अनुसूचित जनजाति -01%
इसके तहत महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण क्षैतिज रूप से लागू हुआ। यह आरक्षण एकल पद पर भी लागू हुआ। इसके तहत वर्ष 2006,2011,2016 एवं 2021 तक चुनाव हुआ।

अब पंचायत का परिसीमन हो रहा है। उसके साथ ही आरक्षण हेतु समर्पित आयोग के माध्यम से आरक्षण तय होगा।

11/08/2026

जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, कंकड़बाग, पटना में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के आगमन पर छात्रावास के सभी अन्तेवासियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर छात्रावास के छात्रों की शैक्षणिक सुविधाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं छात्रावास के समग्र विकास से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा गया। विद्यार्थियों की ओर से छात्रनायक आशीष रंजन ने मांगों को मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र समाधान का आग्रह किया।

छात्रों की प्रमुख मांगें -
1. राज्य के सभी कर्पूरी छात्रावास परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा स्थापित की जाए।

2. छात्रावास में बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए पटना मे 400 बेड की क्षमता वाले नए छात्रावास का निर्माण एवं संचालन कराया जाए।

3. छात्रावास में निर्मित डिजिटल लाइब्रेरी को शीघ्र शुरू कराया जाए, ताकि विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें।
4. डिजिटल लाइब्रेरी एवं अध्ययन कक्ष के लिए नए कंप्यूटर एवं आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएँ।
5. UPSC, BPSC, UGC-NET, NEET, JEE Main एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकालय में नवीनतम एवं गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
6. छात्रावास की बंद पड़ी लिफ्ट की शीघ्र मरम्मत कराकर उसका नियमित संचालन शुरू कराया जाए।
7. विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के लिए खेल-कूद की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए।
8. छात्रावास परिसर में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक जिम/व्यायामशाला की स्थापना की जाए।
9. विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य एवं मार्गदर्शन के लिए पूर्व में संचालित कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम को पुनः शुरू कराया जाए।
10. प्रत्येक छात्र के कमरे में अध्ययन के लिए टेबल एवं कुर्सी उपलब्ध कराई जाए।
11. अति पिछड़ा बालक विद्यालय (6-12) हर जिला में उपलब्ध कराई जाए ।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने विद्यार्थियों की सभी मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा सकारात्मक पहल करते हुए सभी मांगों को शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री जी के आश्वासन से छात्रावास के सभी अन्तेवासियों में उत्साह एवं उम्मीद का संचार हुआ।

04/05/2026
‘जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास योजना’ के तहत हर जिले में 100 सीटों वाले छात्रावास बन रहे हैं।निःशुल्क आवास, 2000 रुपये ...
18/02/2026

‘जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास योजना’ के तहत हर जिले में 100 सीटों वाले छात्रावास बन रहे हैं।
निःशुल्क आवास, 2000 रुपये मासिक अनुदान और 15 किलो मुफ्त अनाज की सुविधा से छात्रों को बिना आर्थिक चिंता के शिक्षा जारी रखने में सहयोग मिल रहा है।

18/02/2026
03/02/2026

UGC Equity Regulation के समर्थन में बिहार के अतिपिछड़ा छात्रों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने का काम किया । इसके लिए सभी साथियों को बहुत बहुत धन्यवाद ।


03/02/2026

जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास पटना के छात्रनायक पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों अतिपिछड़ा छात्रों ने यूजीसी रेगुलेशन बिल का समर्थन में आन्दोलन में शामिल हुए।
सभी साथियों को बहुत बहुत धन्यवाद।

02/02/2026


मां सरस्वती पूजा महोत्सव - 2026जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास पटना     में आप सादर आमंत्रित हैं 🙏
22/01/2026

मां सरस्वती पूजा महोत्सव - 2026
जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास पटना
में आप सादर आमंत्रित हैं 🙏

Address

JANNAYAK KARPOORI THAKUR CHHATRAWAS , Kankarbagh Main Road, PC Colony, RBI Flats Colony, Rajendra Nagar
Patna
800020

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अतिपिछड़ा छात्र संघ - कर्पूरी छात्रावास निर्माण संघर्ष समिति, पटना posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category