01/09/2026
7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय सांसद श्री नीतीश कुमार जी से अतिपिछड़ा छात्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. नीरज कुमार चौरसिया, नगीना चौरसिया जी, इन्द्रजीत चौरसिया जी, अमित चौरसिया जी, विक्रांत चौरसिया जी, आशीष कुमार जी ने शिष्टाचार भेंट कर अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए पटना में प्रस्तावित 400 बेड का जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास का जल्द निर्माण करवाने के लिए आग्रह किया एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ जी उपस्थित रहे।