The Meadows Chopta

The Meadows  Chopta "The Meadows Resort and camping" is located in Chopta, Uttarakhand. It is a base for trekking to tung

जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाटश्री ओंकारेश्वर मंदिर से गोण्डार होते...
21/05/2026

जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुले द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट

श्री ओंकारेश्वर मंदिर से गोण्डार होते हुए दिव्य धाम पहुंची बाबा मद्महेश्वर की उत्सव डोली, श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले कपाट

पंच केदारों में द्वितीय केदार के रूप में विख्यात भगवान श्री मद्महेश्वर जी मंदिर के कपाट आज श्रद्धा, आस्था एवं सनातन परंपराओं के मध्य विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के पावन अवसर पर पूरा धाम “हर-हर महादेव” और भगवान मद्महेश्वर के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली कल रात्रि विश्राम गोण्डार में करने के उपरांत आज प्रातः गोण्डार गाँव से पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों एवं भक्तिमय वातावरण के बीच धाम के लिए रवाना हुई। डोली यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति देखने को मिली। प्रातः लगभग 10:45 बजे उत्सव डोली मद्महेश्वर धाम पहुंची, जहां मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण, विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कपाट खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

मुख्य पुजारी श्री शिव शंकर लिंग सहित वेदपाठियों द्वारा पूजा संपन्न होने के पश्चात लगभग 11 बजे जैसे ही मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए, पूरा धाम शिवमय वातावरण में डूब गया। इस दौरान उपस्थित लगभग 1135 श्रद्धालुओं ने भगवान मद्महेश्वर के प्रथम दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया तथा देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।

कपाटोद्घाटन अवसर पर मंदिर समिति एवं प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखा गया। यात्रा मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक प्रबंध किए गए थे।

हिमालय की गोद में स्थित श्री मद्महेश्वर धाम अपनी दिव्यता, आध्यात्मिक आभा एवं प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विशेष पहचान रखता है। कपाट खुलने के साथ ही अब यहां देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है।

24/04/2026
21/04/2026
आज भगवान तुंगनाथ जी की चल विग्रह डोली भूतनाथ मंदिर मक्कू से प्रस्थान कर पाब गांव  पहुंच कर पाब में सभी भक्तों ने भगवान क...
21/04/2026

आज भगवान तुंगनाथ जी की चल विग्रह डोली भूतनाथ मंदिर मक्कू से प्रस्थान कर पाब गांव पहुंच कर पाब में सभी भक्तों ने भगवान को अर्ग लगाते हुए भगवान के साक्षात दर्शन कर भगवान से आशीर्वाद लिया।फिर भगवान की चल विग्रह डोली अपने कैलाश धाम के लिए प्रस्थान कर चलियाखोड़, बनियाकुण्ड होते हुए आज रात्रि विश्राम अपने दूसरे पड़ाव चोपता में रहेगा।कल सुबह भगवान की चल विग्रह डोली चोपता से सुबह 08 बजे ग्रीष्मकालीन कैलाश धाम तुंगनाथ के लिए प्रस्थान कर 11बजे धाम पहुँच करसभी पंच पुरोहितों के द्वारा पूजा अर्चना कर सभी भक्तों ने लिये कपाट खोले जाएंगे।

जयकारों के बीच केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई बाबा की पंचमुखी उत्सव डोली, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट।
19/04/2026

जयकारों के बीच केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई बाबा की पंचमुखी उत्सव डोली, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट।

भगवान श्री केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली,

केदारनाथ–: 22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट।आगामी 22 अप्रैल वृष लग्न में प्रातः 8 बजे खुलेंगे बाबा  केदारनाथ के क...
15/02/2026

केदारनाथ–: 22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट।
आगामी 22 अप्रैल वृष लग्न में प्रातः 8 बजे खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट ।भक्तों में भारी उत्साह,
।शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में हुई घोषणा।
इस बार टी गंगाधर लिंग को मिली बाबा केदारनाथ धाम में मुख्य पुजारी की जिम्मेदारी।

TodayMy village Pic
24/01/2026

Today
My village Pic

*वैदिक परंपरा: 23 अप्रैल को ब्रह्ममुहुर्त में खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, नरेंद्रनगर राजदरवार में घो​​षित हुई ति​थि*-- ...
23/01/2026

*वैदिक परंपरा: 23 अप्रैल को ब्रह्ममुहुर्त में खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, नरेंद्रनगर राजदरवार में घो​​षित हुई ति​थि*-- *https://amarhimalaya.com/21065/* *चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की ति​थि भी हुई घो​षित, 18 मई को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर खुलेंगे मंदिर के कपाट*--

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की ति​थि भी हुई घो​षित, 18 मई को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर खुलेंगे मंदिर के कपा.....

Today snowfall in ChoptaThe Meadows Meadows Camp Chopta
23/01/2026

Today snowfall in Chopta
The Meadows Meadows Camp Chopta

Address

Baniyakund(Chopta), Near/Hanuman Mandir, Ukhimath-Chopta-Gopeswer Road, Rudraprayag
Rudraprayag
(246419)

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Meadows Chopta posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Hotel

Send a message to The Meadows Chopta:

Shortcuts

Share

Category