Aapjee Home Stay Vadodara Gujarat

Aapjee Home Stay Vadodara Gujarat Subedar Major R S Shekhawat

08/07/2026
11/03/2026

 #होमस्टे              #आपजी
10/03/2026

#होमस्टे #आपजी

08/03/2026

भाग - 01

ठाकुर : केवल एक जाति नहीं, एक दायित्व है - सनातन, स्वाधीनता और स्वाभिमान की रक्षा का।

सनातन धर्म और संस्कृति का रक्षक जांबाज देशभक्त ठाकुर

आओ सबसे पहले रितिन पुंडीर की यह कविता पढ़ते हैं। फिर विस्तार से चर्चा करेंगे।

"कभी क़ासिम तो कभी गजनी से भिड़ा ठाकुर !
हार तो तय थी...पर लड़ा ठाकुर !

हारना ही था उसे , वो अकेला जो लड़ा था ,

क्या जन्मभूमि ये तुम्हारी नहीं थी ?
फिर क्यों अकेला लड़ा ठाकुर ?

बीवी सती हुई ,बच्चे अनाथ !!*
*हिन्दू तो बचा पर , भरी जवानी में मरा ठाकुर !

सदियों से रक्त दे माटी को सींचा ,
जन , जन्मभूमि और धर्म की वेदी पर मिटा ठाकुर !

जिनके लिए सब कुछ खोया , क्यों उनकी ही नज़रों में बुरा ?

फ़िल्मों का ठाकुर !
कहानियों-क़िस्सों का ठाकुर ! कविताओं का ठाकुर !

जब दुबक बैठे थे घरों में सब तमाशबीन ,
तब पीढियां युद्धभूमि में बलिदान कर रहा था ठाकुर ,

आज बुद्धिजीवी पानी पी पीकर बरगलाते और कोसते कि आखिर कौन है ये ठाकुर..?

कौन बताए उन्हें कि कफ़न केसरिया करके ,
मूंछों पर तांव देकर मौत को गले लगाने वाला जांबाज ही था ठाकुर ।"

कविता का मर्म — “हार तय थी, पर लड़ा ठाकुर”

यह कविता किसी एक व्यक्ति की कथा नहीं है, यह हज़ारों वर्षों के क्षत्रिय स्वभाव का उद्घोष है।
“हार तय थी” — क्योंकि आक्रांताओं की संख्या अधिक थी, संसाधन असमान थे,“पर लड़ा ठाकुर” — क्योंकि धर्म, मातृभूमि और स्वाभिमान पर समझौता क्षत्रिय का स्वभाव नहीं।

यह कविता उस ऐतिहासिक पीड़ा को स्वर देती है जहाँ युद्धभूमि में तलवार उठाने वाला अकेला था। समाज तमाशबीन बना बैठा था और बाद की पीढ़ियाँ उसी योद्धा से प्रश्न पूछ रही थीं — “तुम अकेले क्यों लड़े?”

सनातन धर्म में क्षत्रिय की भूमिका

सनातन धर्म में समाज चार वर्णों में विभक्त है, पर यह ऊँच-नीच नहीं, कर्तव्य-विभाजन है।

क्षत्रिय का धर्म (राजधर्म) अन्याय का प्रतिकार,निर्बलों की रक्षा, आक्रांता से संघर्ष, और धर्मस्थापना

“क्षत्रियस्य धर्मः शस्त्रधारणम्”

क्षत्रिय का धर्म शस्त्र धारण करना है — अहंकार के लिए नहीं, रक्षा के लिए

जब ब्राह्मण वेद पढ़ते थे, वैश्य समाज को पोषित करते थे, तब क्षत्रिय अपने रक्त से सभ्यता की सीमाएँ खींचते थे।

क़ासिम से ग़ज़नी तक — आक्रमणों का काल और ठाकुर

भारत पर बाहरी आक्रमण केवल राजनीतिक नहीं थे, वे मंदिरों पर थे, संस्कृति पर थे, स्मृति और पहचान पर थे।

1. राजा दाहिर सेन

मुहम्मद बिन क़ासिम के विरुद्ध वीरतापूर्वक लड़ कर उन्होंने पराजय स्वीकार की, पर आत्मसमर्पण नहीं।

2. पृथ्वीराज चौहान

ग़ोरी से युद्ध में हार के बाद भी उनका जीवन राजपूत स्वाभिमान का शिखर बन गया।

यहाँ से शुरू हुआ वह युग जहाँ जीत नहीं, प्रतिरोध ही विजय था।

मेवाड़ — जहाँ हार भी इतिहास बन गई

महाराणा प्रताप हल्दीघाटी में जीते लेकिन कांग्रेसी इतिहासकारों ने उन्हें हारा हुआ पढ़ाया लेकिन उनकी आत्मा कभी नहीं हारी।

जंगलों में जीवन, बच्चों का कंद-मूल खाना, पर अकबर की अधीनता अस्वीकार, राजपूत का युद्ध केवल सत्ता के लिए नहीं था, आत्मा के लिए भी होता था।

महाराणा सांगा

80 से अधिक घावों वाला शरीर और फिर भी रणभूमि में अग्रणी।

स्त्री, सती और बलिदान की त्रासदी

कविता की पंक्तियाँ —

“बीवी सती हुई, बच्चे अनाथ”

*यह गौरवगान नहीं, सभ्यता की विवशता का दस्तावेज़ है।

जौहर और सती यह परंपरा नहीं, यह आक्रांताओं की क्रूरता का परिणाम थी।

राजपूत स्त्रियाँ जानती थीं — पराधीन जीवन, मृत्यु से भी अधिक भयानक है।

“हिंदू तो बचा, पर भरी जवानी में मरा ठाकुर”

राजपूतों ने अपने कुल नहीं बचाए,अपनी संपत्ति नहीं बचाई, पर सभ्यता बचा दी।

यदि वे न होते —तो मंदिरों के अवशेष भी न होते, तो ग्रंथों की स्मृति भी न होती, तो आज प्रश्न पूछने वाला समाज भी न होता।

फ़िल्मों और कथाओं तक सीमित कर दिया गया ठाकुर

आज — ठाकुर को “काल्पनिक” कहा जाता है, “फिल्मी चरित्र” बना दिया गया, या “अतीत की भूल” बताकर खारिज किया जाता है।

पर सच्चाई यह है — अगर वे केवल कहानियों के पात्र होते, तो यह सभ्यता भी केवल किताबों में होती।

कविता का सबसे तीखा प्रश्न — “फिर क्यों अकेला लड़ा ठाकुर?”

उत्तर सरल है —क्योंकि धर्म संकट में था, क्योंकि बाकी समाज सुरक्षित था, क्योंकि कोई और आगे नहीं आया। इसलिए क्षत्रिय इंतज़ार नहीं करता, वह आगे बढ़ता है।

केसरिया कफ़न — मृत्यु से मित्रता

“कफ़न केसरिया करके, मूँछों पर ताव देकर” यह मृत्यु का उत्सव नहीं, यह कर्तव्य-पूर्ति की पूर्णता है।

केसरिया —वैराग्य का रंग, बलिदान का रंग, सन्यास और शौर्य का संगम

ठाकुर कौन है?

ठाकुर — वह जाति है, वह उपनाम है, ठाकुर वह है जो —अकेला खड़ा हो,पर झुके नहीं, हार स्वीकार करे पर धर्म और जिद न छोड़ें।

अंतिम पंक्ति

*यदि आज कोई पूछे — “ठाकुर कौन है?”
*तो उत्तर इतिहास नहीं, हमारा वर्तमान और भविष्य है।

लेख जारी है ----
प्रस्तुति :-
ब्यूरो चीफ गुजरात
सूबेदार मेजर रमेश सिंह शेखावत
(सेना शिक्षा कोर)
संस्थापक आपजी आर्मी अकादमी भायली, वडोदरा, गुजरात।
M-8511148777.

Address

G. Platinum Near Navrachana University
Vadodara

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aapjee Home Stay Vadodara Gujarat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category